20 Apr 2024, 05:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Redmi Note 7 की पहली सेल आज, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 11:06AM | Updated Date: Mar 6 2019 11:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  Xiaomi ने अपने ऑन डिमांड स्मार्टफोन Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Redmi Note 7 को पहले ही ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका था। इसे भारत में पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से आयोजित की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी खरीद सकते हैं। जबकि, Redmi Note 7 Pro की सेल 13 मार्च को आयोजित की जाएगी। Redmi Note 7 का सीधा मुकाबला 4 मार्च को लॉन्च हुए Realme 3 से है।
 
 
Redmi Note 7 के फीचर्स की बात करें तो फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स 3GB+32GB और 4GB+64GB में उपलब्ध है। फोन ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और शेफायर ब्लू कलर वेरिएंट्स के साथ आता है। फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 14एनएम प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12+12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच बैटरी दी गई है।
 
Redmi Note 7 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स
 
भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। कंपनी का कहना है कि Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू।
 
बुधवार को दोपहर 12 बजे Redmi Note 7 की सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर आयोजित होगी। हैंडसेट के साथ कंपनी की ओर से अल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त दिया जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट दिए जा रहे हैं। रिलायंस जियो की ओर से भी डबल डेटा ऑफर दिए जाने का ऐलान हो चुका है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »