25 Apr 2024, 12:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

50 लाख के पार पहुंची डॉक्सऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 6:17PM | Updated Date: Mar 4 2019 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑनलाइन चिकित्सा सेवा प्रदाता डॉक्सऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई और इसके बल पर यह इस क्षेत्र में देश का तीसरा बड़ा ऐप बन गया है। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में अब डॉक्सऐप भारत की तीसरी मेडिकल ऐप बन चुकी है जिसने यह मुकाम हासिल किया है।
 
न्यूनतम फडिंग और बिना ऑफलाइन मार्केंटिंग के बावज़ूद भी डॉक्सऐप तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। डॉक्सऐप को छोटे शहरों में अधिक अपनाया गया है क्योंकि इसके 60 प्रतिशत उपयोगकर्ता देश की दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से हैं। उसने कहा कि इस ऐप से अभी पांच हजार से अधिक डॉक्टर जुड़े हुए हैं जो मरीजों को स्थानीय भाषा में बात कर उपचार करते हैं। वर्ष 2015 में इस ऐप को लॉन्‍च किया गया था। इस ऐप को शीघ्र ही हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »