नई दिल्ली। एयरटेल का म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप, विंक म्यूजिक गूगल प्ले स्टोर पर ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एप आॅफ 2018’ बन गया है। 2014 में ओटीटी एप के रूप में लॉन्च किया गया, विंक म्यूजिक सर्वाधिक एक्टिव यूजर्स के साथ भारत का अग्रणी म्यूजिक ऐप बन गया है। स्मार्टफोन की जबरदस्त वृद्धि एवं डेटा नेटवर्क्स की ऊंची स्पीड के साथ विंक म्यूजिक के 100 मिलियन से ज्यादा इंस्टॉल हुए हैं। विंक म्यूजिक अन्य ऐप्स से अलग इसलिए है क्योंकि यह एप का सुगम एवं समझदार अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है।
भारती एयरटेल के सीईओ कंटेंट एवं ऐप्स समीर बत्रा ने कहा हमारा सबसे बड़ा जुनून यूजर के अनुभव पर है और हम इसे बेहतर बनाने के लिए निवेश एवं इनोवेशन जारी रखेंगे। हम 2018 का समापन इतने शानदार तरीके से करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। विंक म्यूजिक का लेटेस्ट वर्जन मई 2018 में रिलीज किया गया। ऑल न्यू विंक एक रेडियो टैब एक समर्पित माई म्यूजिक टैब एवं एक सोशल एलिमेंट के साथ आता है, जिसमें प्ले लिस्ट दी गई होती है, जिसमें यूजर अपनी पसंद के अनुरूप अन्य लोंगों द्वारा तैयार की गई प्ले लिस्ट देख सकता है। इस एप में आर्टिस्ट सेक्शन भी है, जो म्यूजिक आर्टिस्ट से सर्वश्रेष्ठ गाने प्रदर्शित करता है, ताकि यूजर्स को नैविगेट करना आसान हो। विंक म्यूजिक ने सभी अग्रणी रिकॉर्ड लेबल्स के साथ साझेदारी की है ताकि यूजर्स को सर्वोच्च मनोरंजन का अनुभव मिल सके।