18 Apr 2024, 07:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फीफा वर्ल्‍ड कप : क्लोजिंग सेरेमनी में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ का जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 11:20AM | Updated Date: Jul 16 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्‍को। फीफा विश्वकप के 21वें संस्करण का समापन समारोह कई भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का गवाह बना। एक महीने पहले शुरू हुए फुटबाल के इस त्योहार के समापन समारोह का लुत्फ लुजनिकी स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक ने उठाया। समापन के दौरान हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, निक जेम्स, इरा इस्त्रेफेली ने अपनी प्रस्तुति दी। सबसे पहले गायक रोबी विलियम्स ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद निक जेम्स ने अपनी धुन पर स्टेडियम को नचाया। इस दौरान दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा था।
 
निक-स्मिथ-इरा की तिकड़ी का धमाल
निक के साथ कुछ देर बाद इरा आईं और फिर स्मिथ ने तिगड़ी पूरी की। इन तीनों ने मिलकर इस विश्व कप का गाना ‘लिव इट अप’ गाया।
 
विल स्मिथ छाए
हालीवुड स्टार विल स्मिथ ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उनके माइक संभालते ही स्टेडियम का शोर बढ़ गया था।
 
वर्ल्ड कप के नजारे
इस दौरान स्टेडियम में नीले रंग की जमीन तैयार की गई जिस पर कई कलाकारों ने इस विश्व कप के पुराने पलों को दिखाया। इस दौरान ब्राजील वर्ल्ड कप की विजेता जर्मनी टीम के कप्तान फिलिप लाम ट्रोफी के साथ मैदान पर दिखाई दिए। और आखिरी में अंत में इन कलाकारों ने फाइनल में पहुंची फ्रांस और क्रोएशिया टीम के झंडे तैयार किए। इसके साथ ही क्लोजिंग सेरेमनी खत्म हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »