19 Apr 2024, 18:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

58वें जन्मदिन पर अर्जेंटीना में हुआ मैराडोना की प्रतिमा का अनावरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 11:18AM | Updated Date: Nov 2 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनर्स आयर्स। अर्जेंटीना ने महान फुटबॉलर डिएगो मैराडोना के 58वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए उनकी पहली कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा में इंग्लैंड के खिलाफ उनके गोल को दर्शाया गया है जो 20वीं शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था। माराडोना का जन्मदिन 30 अक्टूबर को था लेकिन बारिश के कारण अनावरण को एक दिन के लिए टाल दिया गया।
 
यह प्रतिमा ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटिनोस जूनियर्स क्लब स्टेडियम के समीप है जहां मैराडोना ने 1976 में पदार्पण किया था। इसके एक दशक बाद मैराडोना की कप्तानी में अर्जेन्टीना ने 1986 का विश्व कप जीता और इस दौरान उन्होंने खेल के इतिहास के दो यादगार गोल भी किए। मैराडोना की यह प्रतिमा नौ फीट की है, जिसमें उन्होंने अर्जेन्टीना जूनियर्स की लाल पोशाक पहन रखी है। कोचिंग व्यस्तता के कारण हालांकि मैराडोना इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाए।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »