28 Mar 2024, 16:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अगर सैफ कप जीतना है तो बेहतर प्रदर्शन करें भारतीय खिलाड़ी : कांस्टेनटाइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2018 5:14PM | Updated Date: Sep 6 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने कहा कि यदि भारत को सैफ सुजुकी कप जीतना है तो खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ सुजुकी कप के पहले मैच में बुधवार को श्रीलंका को 2-0 से हराने के बाद भारत का अगला मुकाबला मालदीव से होगा। 
 
कांस्टेनटाइन ने कहा - हमें अगले मैच से पहले अपनी गलतियों में सुधार करना होगा। हमने जीत से अच्छी शुरुआत की है लेकिन मैं टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। हम कुछ और गोल कर सकते थे। भारतीय कोच ने कहा - हमें यह सीखना होगा कि और बेहतर कैसे खेला जाए। हम इससे बेहतर कर सकते हैं। खिलाड़ी काफी युवा हैं इसे देखते हुए आप हर बार प्रदर्शन में निरंतरता की उम्मीद नहीं कर सकते। खैर, जीत खेल का सबसे अहम हिस्सा होती है और हमें यहां से आगे बढ़ना होगा। श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को हुए मैच में आशिके कुरुनियन को सबसे बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच चुना गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »