29 Mar 2024, 05:29:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Football

भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम की जीत पर सुखबीर बादल ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 11:58AM | Updated Date: Aug 7 2018 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम को पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अजेर्टीना पर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। बादल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर टीम की तस्वीर शेयर करते लिखा, ‘6 बार की विश्व चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना की टीम को हराकर कोटिफ कप फुटबॉल टूनार्मेंट में शानदार जीत हासिल करने पर भारत की फुटबॉल अंडर-20 टीम को बहुत-बहुत बधाईयां। यह ऐतिहासिक जीत पूरे भारत के लिए बेहद गर्व वाली बात है। यह सभी देशवासियों के लिए एक खुशी भरा पल है।’ फुटबॉल टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 खिलाड़ियों तक सिमटने के बावजूद अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया था। भारत के लिए दीपक टांगड़ी ने चौथे और अनवर अली ने 68वें मिनट में गोल किए। 
 
भारत ने छह बार की अंडर 20 विश्व चैम्पियन टीम को हराया जिसके कोच 2006 के विश्व कप खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी और पूर्व स्टार मिडफील्डर पाब्लो ऐमार हैं। फ्लायड पिंटो की भारतीय टीम र्मिशया से 0-2 और मौरिशानिया से 0-3 से हार गई थी। पिछले मैच में उसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रा खेला।
 
पिंटो ने मैच के बाद से कहा , ‘इस जीत से भारतीय फुटबाल को विश्व स्तर पर और सम्मान मिलेगा। इससे हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ नियमित तौर पर और खेलने के मौके मिलेंगे। टांगड़ी ने एन मीताइ के कार्नर शाट पर गेंद को लपकते हुए हेडर पर पहला गोल किया। इसके बाद भारत ने काफी आक्रामक खेल दिखाया। दूसरे हाफ की शुरूआत में ही अली ने कप्तान अमरजीत सिंह के पास पर मूव बनाया लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके।’भारत को दस खिलाडिय़ों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि अनिकेत जाधव को 54वें मिनट में लालकार्ड दिखाया गया था। अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में एकमात्र गोल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »