28 Mar 2024, 21:52:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबाल : ओडिशा ने चेन्नइयन को 2-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 5:37PM | Updated Date: Jan 7 2020 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। पहले हाफ में किए गए ताबड़तोड़ दो गोलों की मदद से मेजबान ओडिशा एफसी ने यहां कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में चेन्नइयन एफसी को 2-0 से हरा दिया। ओडिशा की 11 मैचों में यह चौथी जीत है और टीम के अब 15 अंक हो गए हैं तथा वह अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। ओडिशा की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, पूर्व चैंपियन चेन्नइयन एफसी की 10 मैचों में यह पांचवीं हार हैं और टीम नौ अंकों के साथ नौवें नंबर पर कायम है।
 
विजेता ओडिशा एफसी के लिए जैरी मावीमिंगथांगा ने 37वें और विनीत राय ने 41वें मिनट में गोल किया। दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी को मैच के 11वें मिनट में फ्रीकिक मिला। ओडिशा के मार्कोस तेबर ने विपक्षी टीम के खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा को गिरा दिया और चेन्नइयन को फ्रीकिक मिल गया। लेकिन चेन्नइयन के राफेल क्रिवेल्लारो इस पर गोल नहीं कर पाए। इसके बाद 22वें मिनट में ओडिशा के नंदकुमार सीकर गोल करने से चूक गए जबकि 24वें मिनट में चेन्नइयन के नेरिजुस वालस्किस पेनाल्टी पर गोल करने से वंचित रह गए और वह बॉल को गोलपोस्ट के ऊपर से मार बैठे।
 
26वें मिनट में ओडिशा के एरडेन संताना भी टीम का खाता नहीं खोल पाए। ओडिशा ने 37वें मिनट में जाकर सफलता हासिल कर ही ली और जैरी मावीमिंगथांगा ने शानदार गोल करके ओडिशा को 1-0 की बढ़त दिला दी। ओडिशा के लिये मिडफील्डर विनीत ने 41वें मिनट में बॉक्स के बाहर मार्कोस तेबर से मिले पास पर एक और गोल किया। विनीत का आईएसएल के इतिहास में यह पहला गोल है। ओडिशा एफसी ने इसके बाद 2-0 की बढ़त के साथ पहले हाफ की समाप्ति की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »