29 Mar 2024, 04:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : केरला ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 5:22PM | Updated Date: Jan 6 2020 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। केरला ब्लास्टर्स ने अपने घर जवहारलाल नेहरू स्टेडियम में आखिरकार हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में चले आ रहे अपने जीत के सूखे को खत्म करते हुए हैदरबाद एफसी को 5-1 ,से करारी मात दी। यह केरला की इस सीजन की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सीजन के पहले मैच में एटीके को हराया था। तब से लेकर अब तक उसे दूसरी जीत की शिद्दत से दरकार थी जो आखिरकार हैदराबाद के खिलाफ उसके हिस्से में आई। 
 
इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ केरला के अंकतालिका में 11 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और वह दो स्थान आगे बढ़ते हुए सातवें स्थान पर आ गई है। पहला हाफ काफी रोचक लेकिन एकतरफा रहा। गोल की शुरुआत तो हैदराबाद एफसी ने की लेकिन बाद में ब्लास्टर्स ने लय हासिल करते हुए दनादन तीन गोल किए और 3-1 की लीड के साथ दूसरे हाफ में प्रवेश किया। हैदराबाद के लिये 14वें मिनट में डेवसन रोजेरियो दा सिल्वा ने मार्सेलिन्हो की मदद से गोल किया। 
 
इसके बाद ब्लास्टर्स ने बराबरी के गोल का प्रयास शुरू किया। इस क्रम में उसने 22वें मिनट में हमला किया लेकिन वह नाकाम हो गया। 26वें मिनट में मेसी बाउली ने राफा लोपेज के खिलाफ एक बेहद खराब फाउल किया। इस फाउल के कारण लोपेज मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। जाइल्स बार्नेस ने उनकी जगह ली।
 
ब्लास्टर्स ने अपने प्रयास जारी रखे और 33वें मिनट में बराबरी का गोल करके दम लिया। यह गोल कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने किया। ब्लास्टर्स ने 39वें मिनट में एक और सफलता हासिल की। इस दफे ब्लाक्तो द्रोबारोव ने सेत्यासेन सिंह की मदद से गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। मेजबान टीम ने 45वें मिनट में एक और गोल करते हुए 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। मेसी ने यह गोल हालीचरण नारजारे की सहायता से किया। इंजुरी टाइम के पहले मिनट में बाउली को पीला कार्ड मिला।
 
केरला ने दूसरे हाफ का पहला और अपना चौथा गोल 59वें मिनट में किया। उसके लिए यह गोल सेत्यासेन सिंह ने किया।  बची कुची कसर ओग्बेचे ने पूरी कर दी। मेसी बाउली ने आदिल खान को आसानी से छकाते हुए गेंद को अपने कब्जे में लिया और फिर ओग्बेचे को पास दिया। कप्तान ने हाथ आए मौक का भरपूर उपयोग किया और इस मैच में अपने नाम दूसरा गोल दर्ज कराया। यहां केरला 5-1 से आगे हो गई थी और हैदराबाद की हार की सिर्फ औपचारिकताएं ही बची थीं जो आखिरकार अंत में पूरी हो गईं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »