29 Mar 2024, 10:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल मशीन डियोन प्लाजा ने चर्चिल को शीर्ष पर पहुंचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 1:36AM | Updated Date: Jan 5 2020 1:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मडगांव। त्रिनिदाद की गोल मशीन डियोन प्लाजा के 90वें मिनट में किये गए गोल की बदौलत चर्चिल ब्रदर्स ने ईस्ट बंगाल को शनिवार को 1-0 से हराकर 13वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। चर्चिल की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। ईस्ट बंगाल की टीम इस हार के बाद पांच मैचों में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है। मैच ड्रा की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा था कि 90वें मिनट में प्लाजा ने इजराइल गुरुंग के पास पर चर्चिल के लिए मैच विजयी गोल दाग दिया। प्लाजा का इस सत्र में यह चौथा गोल था। उधर इम्फाल में टिड्डिम रोड एथलेटिक यूनियन (ट्राउ) एफसी ने पंजाब एफसी के साथ गोलरहित ड्रा खेला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »