28 Mar 2024, 16:56:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हीरो आई लीग : नेरोका ने चेन्नई को ड्रा पर रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 5:41PM | Updated Date: Dec 22 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोयंबटूर। नेरोका एफसी ने ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चेन्नई सिटी एफसी को हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में शनिवार रात को 2-2 के ड्रा पर रोक दिया। इस ड्रा से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने कत्सुमी यूसा के 26वें मिनट के गोल से बढ़त बनायी जबकि मशूर शेरिफ ने 31वें मिनट में इस बढ़त को दोगुना कर दिया। नेरोका ने पहले हाफ के इंजरी समय में खैमिनथांग लुंगडुम के गोल से स्कोर 1-2 कर दिया। बॉबकार डियारा ने 65वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर नेरोका को बराबरी दिला दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस ड्रा के बाद चेन्नई पांच अंकों के साथ तालिका में सातवें और नेरोका उससे एक अंक पीछे चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। नेरोका के खैमिनथांग को हीरो आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »