29 Mar 2024, 16:04:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत की पटरी पर लौटी मुम्बई, जमशेदपुर को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2019 12:44AM | Updated Date: Dec 21 2019 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमशेदपुर। मुम्बई सिटी एफसी ने लगातार तीन ड्रॉ खेलने के बाद गुरुवार रात जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में जीत की पटरी पर वापसी कर ली। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुम्बई के लिए रेनियर फर्नांडिस ने 56वें मिनट में निर्णायक गोल किया। दोनों टीमों का यह नौवां मुकाबला था। जमशेदपुर तीन जीत, चार ड्रॉ और दो हार के साथ 13 अंक लेकर 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि मुम्बई सिटी एफसी तीन जीत, चार ड्रॉ और दो हार के साथ 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। इस मैच से हासिल तीन अंकों से मुम्बई के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ लेकिन उसने शीर्ष-4 के करीब अपनी स्थिति मजबूत की है। पहला हाफ काफी रोमांचक रहा। मुम्बई ने 15वें मिनट में पाउलो माचादो द्वारा फ्रीकिक पर किए गए शानदार गोल की मदद से बढ़त ले ली। इसके बाद हालांकि मेजबान टीम का बोलबाला रहा।

उसने कई अच्छे मौके बनाए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। मेजबान टीम ने  मुम्बई की बैकलाइन पर लगातार दबाव बनाते हुए 37वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर लिया। यह गोल उसके लिए टिरी ने किया। जमशेदपुर ने दूसरे हाफ की झन्नाटेदार शुरुआत की। उसने 46वें मिनट में एक बेहतरीन मौका बनाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बदले में मुम्बई ने जो हमला 56वें मिनट में किया, उस पर गोल हो गया और मेहमान टीम 2-1 से आगे हो गई।उसके लिए यह गोल रेनियर फर्नांडिस ने किया। इस गोल में मोदू सोगू ने उनकी मदद की। सोगू ने माचादो के पास को रेनियर के हवाले किया था, जिस पर गोलकीपर को चौंकाते हुए उन्होंने अपनी टीम को आगे कर दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »