16 Apr 2024, 20:59:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISL : नार्थईस्ट को हराकर पहले स्थान पर पहुंचा बेंगलुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2019 6:04PM | Updated Date: Dec 19 2019 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों के दम पर बेंगलुरू एफसी ने बुधवार रात हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में मेजबान नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी को उसके ही घर इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 2-0 से हरा दिया। इस जीत से बेंगलुरू ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। वह तीसरे स्थान से पहले नंबर पर आ गई है। मौजूदा विजेता के अब नौ मैचों में 16 अंक हो गए हैं। नार्थईस्ट पांचवें स्थान पर ही कायम है। उसकी यह आठ मैचों में दूसरी हार है। मैच की शुरुआत दोनों टीमों की तरफ से धीमी ही हुई थी। समय बीतने के साथ दोनों टीमों ने रफ्तार पकड़ने की कोशिश की और मौके बनाने शुरू किए। इनमें से अधिकतर मौके हाफ चांस थे जो गोल में तब्दील नहीं हो सके। 25वें मिनट में जरूर बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने एक अच्छा बचाव किया।
 
राहुल भीके गेंद गलती से मार्टिन चावेज को दे बैठे जिन्होंने अपने सीने से उसे रोका और फिर किक लगाई जिसे गुरप्रीत ने रोक लिया। इससे पहले कुछ कॉर्नर भी टीमों को मिले थे जिनपर खाता नहीं खुल सका। 33वें मिनट में बेंगलुरू के उदांता सिंह गोल करने के करीब पहुंचे। उनके पास खाली गोल पड़ा था जिसका वो फायदा उठाना चाहते थे हालांकि जल्दबाजी में वह गेंद का निशाना सही जगह नहीं रख पाए और गेंद क्रॉसबार से टकरा पर बाहर चली गई। पहले हाफ का अंत समाप्ति पर था। दोनों टीमें चाहती थीं कि खाता खुले और इसी कारण थोड़ी ज्यादा आक्रामक भी हुईं। इसी वजह से दो पीले कार्ड इस हाफ में दिए गए। 41वें मिनट में नार्थईस्ट के रिडीम और एक मिनट बाद बेंगलुरू के एरिक पार्टालू को पीला कार्ड दिया गया।
पहले हाफ के अंत तक आते-आते मेजबान टीम ज्यादा आक्रामक रही हालांकि गेंद दोनों टीमों के पास लगभग बराबर समय रही और इस आंकड़े को दोनों टीमें पहले हाफ में गोल में नहीं बदल पाईं। पहले हाफ के अंत में बेंगलुरू के आशिके कुरुनियन को चोट लग गई थी जिसके कारण वह दूसरे हाफ में मैदान पर नहीं उतरे और इसी कारण बेंगलुरू सेमबोई को मैदान पर उतारना पड़ा।
 
दूसरे हाफ में 59वें मिनट में हरमनजोत खाबरा ने सुनील छेत्री को बॉक्स अंदर गेंद दी जिस पर कप्तान ने हैडर लिया। छेत्री की बदकिस्मती यह रही कि यह गेंद नार्थईस्ट के गोलकीपर सुभाशीष बोस के हाथों में चली गई। कप्तान को मौका फिर मिला और इस बार पेनल्टी पर वह गोल कर गए। 68वें मिनट में बेंगलुरू को पेनल्टी मिली और कप्तान ने इस आसान मौके का फायदा उठा बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया। बेंगलुरू को यह पेनल्टी रिडीम का हाथ से गेंद से छू जाने के बाद मिली थी।
 
74वें मिनट में रिडीम के पास इस गलती की भरपाई करने का मौका भी आया। रीगन ने उन्हें क्रॉस दिया लेकिन जुआनन द्वारा ब्लॉक किए जाने के कारण वह गोल नहीं कर सके। बराबरी करने के प्रयास में नार्थईस्ट ने लगातार बदलाव किए, जो सिर्फ निराशा ही लेकर आए। हताश दिख रही मेजबान टीम 81वें मिनट में और ज्यादा मायूस हो गई क्योंकि यहां अल्बर्ट सेरान ने बेंगलुरू को 2-0 से आगे कर दिया। इस गोल में सेरान की मदद पार्टालू ने की।अंत में यही स्कोर रहा और बेंगलुरू इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज करने में सफल रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »