29 Mar 2024, 01:30:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नेरोका ने आइजॉल को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 12:25AM | Updated Date: Dec 7 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इम्फाल। ओस्माने दियावारा के पहले हाफ के महत्वपूर्ण गोल की बदौलत नेरोका एफसी ने आइजॉल एफसी को हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप की पहली पूर्वात्तर डर्बी में शुक्रवार को 1-0 से हरा दिया। दियावारा ने मैच का एकमात्र गोल 28वें मिनट में किया। नेरोका को फ्री किक मिली और जोडिन्गलियाना का बाएं पैर से लगाया गया जोरदार शॉट पोस्ट से टकरा गया। ओस्माने ने रिबाउंड पर मिली गेंद पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। आइजॉल ने मैच में 57 फीसदी समय गेंद पर नियंत्रण रखा लेकिन उसके 15 शॉट में से कोई भी निशाने पर नहीं लगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »