29 Mar 2024, 17:26:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ब्रिटेन-आयरलैंड पेश करेंगे 2030 फीफा विश्वकप मेजबानी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 4:14PM | Updated Date: Dec 2 2019 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन और आयरलैंड वर्ष 2030 में होने वाले फीफा विश्वकप की मेजÞबानी के लिये संयुक्त रूप से दावेदारी पेश करेंगे।  स्थानीय फुटबाल अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है। सरकार का समर्थन रहा तो आयरलैंड और ब्रिटेन दोनों फुटबाल संघ मिलकर 2030 फीफा विश्वकप की मेजबानी के लिये संयुक्त दावेदारी पेश करेंगे। मीडिया के अनुसार संयुक्त मेजÞबानी की स्थिति में मैच इंग्लिश शहरों के साथ कार्डिफ, ग्लास्गो और डबलिन में आयोजित किये जाएंगे। फरवरी में चिली ने घोषणा की थी कि वह अर्जेंटीना, उरूग्वे और पैराग्वे के साथ मिलकर संयुक्त मेजÞबानी के लिये दावेदारी पेश करेगा। सितंबर में इक्वाडोर ने पेरू और कोलंबिया से भी संयुक्त मेजÞबानी की दावेदारी के लिये सुझाव दिया था।
 
नवंबर में स्पेन और पुर्तगाल ने भी मोरक्को के साथ मिलकर संयुक्त मेजÞबानी पर विचार के लिये कहा था। वर्ष 2022 में फीफा विश्वकप की मेजÞबानी के लिये प्रक्रिया शुरू होगी और वर्ष 2024 में मेजÞबानी के विजेता राष्ट्र की घोषणा की जाएगी। वर्ष 2022 फीफा विश्वकप कतर में आयोजित होगा जबकि 2026 विश्वकप संस्करण की मेजÞबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त रूप से करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »