29 Mar 2024, 13:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफगानिस्तान से विश्व क्वालिफायर में उतरेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:33AM | Updated Date: Nov 14 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुशानबे। भारतीय पुरूष फुटबाल टीम गुरूवार को ताजिकिस्तान के दुशानबे में विषम परिस्थितियों में पूरी ताकत के साथ फीफा विश्वकप-2022 के अफगानिस्तान के खिलाफ क्वालिफायर मैच में हर हाल में सफल परिणाम के लक्ष्य के साथ उतरेगी। भारत को विश्वकप क्वालिफायर के दूसरे राउंड में खराब शुरूआत झेलनी पड़ी है जहां ओमान के हाथों उसे 1-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

अफगानिस्तान के खिलाफ अब जीत के अलावा उसके पास कोई अन्य विकल्प नहीं दिखता है। भारतीय टीम ग्रुप ई की तालिका में तीन मैचों में दो अंक लेकर चौथे स्थान पर है। अफगानिस्तान फिलहाल विश्व रैंकिंग में 149वें नंबर पर है जबकि भारत की रैंकिंग 106 है। अफगान टीम अपने ग्रुप में तीन मैचों में दो हारने और एक जीत के बाद तीसरे नंबर पर है। भारतीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्तिमाक ने माना कि उनकी टीम के लिये फिलहाल स्थिति काफी मुश्किल भरी है और उसके लिये जीतना अनिवार्य है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »