29 Mar 2024, 19:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वियतनाम से 3-0 से हारा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 1:48AM | Updated Date: Nov 4 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबाल टीम को फीफा के अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबले में रविवार को मेजबान वियतनाम के हाथों एकतरफा अंदाज में 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों टीमों को वियतनाम के हनाई स्थित वीवाईएफटीसी ग्राउंड पर दो फीफा अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैचों में खेलना है जिसके पहले मुकाबले में भारतीय महिलाएं एकतरफा अंदाज में पराजित हो गयीं। वियतनाम की ओर से आठवें मिनट में थी नुंग ने गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में आखिरी मिनटों में थी वान ने 82वें और थी थुई हांग ने 89वें मिनट में गोल कर 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।

भारत की अदिति चौहान ने 12वें मिनट में वियतनाम का बढ़िया बचाव किया और शुरूआत में ही उसे दोहरी बढ़त लेने से रोका। हाफ टाइम में बाला देवी का एक जबरदस्त शॉट करीब से चूक गया। कोच मेमोल रॉकी ने अच्छी फार्म में खेल रहीं दया को 32वें मिनट में सुमित्रा की जगह उतारा। अदिति ने मैच में संतोषजनक खेल दिखाया और 80वें मिनट तक भारत की उम्मीद बंधाये रखी। लेकिन वियतनाम के लिये आखिरी क्षणों में सात मिनट के भीतर दो गोलों ने मुकाबला हाथ से पूरी तरह निकाल दिया। दोनों टीमें अब छह नवंबर को दूसरे दोस्ताना मैच में इसी मैदान पर भिड़ेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »