17 Apr 2024, 02:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ईपीएल : चेल्सी को हरा लिवरपूल ने फिर हासिल की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 4:13PM | Updated Date: Sep 23 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की शीर्ष टीम लिवरपूल ने सीजन की दमदार शुरुआत करते हुए चेल्सी को 2-1 से हरा दिया। समाचार एसेंजी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को खेले गए मैच में ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नाल्ड और रोबेटरे फर्मिनो ने लीवरपूल के लिए दो गोल किए जिसके दम पर लिवरपूल ने छह मैचों में छठी जीत हासिल की। उसके अब 15 अंक हो गए हैं। वहीं मैनचेस्टर युनाइटेड की खराब शुरुआत जारी है। वेस्ट हैम युनाइटेड ने मैनचेस्टर को 2-0 से मात दी। वहीं क्रिस्टल पैलेस और वोल्व्स के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
 
तकरीबन एक घंटे 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाले आर्सेनल ने एस्टन विला को 3-2 से मात दे चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। स्टैमफोर्ड ब्रिज पर खेले गए मैच में हाफ टाइम तक लिवरपूल 2-0 से आगे थी। एलेक्जेंडर ने 14वें मिनट में गोल कर लिवरपूल को 1-0 से आगे कर दिया था। 30वें मिनट में फíमनो ने स्कोर 2-0 कर दिया। चेल्सी के लिए एक मात्र गोल एन गोलो कांते ने 71वें मिनट में किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »