29 Mar 2024, 14:13:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबाल : चोटिल हुए कीलियन और एडिंसन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 3:11PM | Updated Date: Aug 27 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी एडिंसन कवानी और कीलियन एम्बाप्पे चोटिल होने के कारण कई हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। बीबीसी के अनुसार, चोट के कारण कवानी और एम्बाप्पे क्रमश: चार और तीन सप्ताह के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। इन दोनों खिलाडिय़ों को रविवार को हुए फ्रेंच लीग (लीग-1) के मैच में चोट लगी थी।
 
पीएसजी ने मैच में टूलूज के खिलाफ 4-0 से दमदार जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके दो खिलाड़ी चोटिल हो गए। यह दोनों खिलाड़ी हालांकि, यूरोपीय चैम्पियंस लीग 2019-20 में पीएसजी के पहले ग्रुप मैच के लिए फिट हो सकते हैं। ब्राजील के फारवर्ड नेमार चैम्पियंस लीग के पहले तीन मैचों के लिए निलंबित हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस सीजन क्लब छोड़ सकते हैं। उनके स्पेनिस दिग्गज एफसी बार्सिलोना में शामिल होने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »