29 Mar 2024, 01:09:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अफगानिस्तान स्कूल ने छत्तीसगढ़ स्कूल को 8-1 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 12:35AM | Updated Date: Aug 25 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अफगानिस्तान स्कूल ने छत्तीसगढ़ स्कूल को सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-14 वर्ग में शनिवार को 8-1 से पराजित कर पूरे तीन अंक हासिल किये। पूल बी में अफगानिस्तान स्कूल की जीत में फिरदौस हैदर ने शानदार हैट्रिक जमाई। पूल ए में मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन स्कूल ने पाथवेज स्कूल गुरुग्राम को 11-0 से पीट दिया। मुंबई स्कूल की जीत में अजय मंडल ने बेहतरीन हैट्रिक जमाई।

पूल सी में नागालैंड स्कूल ने विश्वास नव शारदा पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। गत चैंपियन मणिपुर स्कूल ने पूल डी में  गोवा स्कूल को 6-0 से हराया। पूल ई में त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल ने आंध्र प्रदेश स्कूल को 3-0 से और मिजोरम स्कूल ने रांची स्कूल को 10-0 से पराजित किया। पूलफ में महाराष्ट्र स्कूल ने एनसीसी एनईआर को 1-0 से हराया जबकि पूल एच में गुजरात स्कूल ने मध्यप्रदेश स्कूल को 6-1 से शिकस्त दी। पूल जी में असम स्कूल ने सैनिक स्कूल गोलपाड़ा को 7-0 से और केरल स्कूल ने झारखंड स्कूल को 4-0 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »