26 Apr 2024, 03:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन स्कूल चैम्पियनशिप के लिये फुटबाल राष्ट्रीय टीम का चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 12:37AM | Updated Date: Aug 6 2019 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की उपस्थिति में आज बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में एशियन स्कूल चैम्पियनशिप के लिये 20 सदस्यीय भारतीय फुटबाल जूनियर स्कूल टीम का चयन किया गया। डॉ. चौधरी ने चयनित टीम के सदस्यों को चैम्पियनशिप में जीत के लिये शुभकामनाएँ दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एशियन स्कूल चैम्पियनशिप आगामी नवम्बर माह में इण्डोशिया में होगी। भारतीय टीम के सलेक्शन के लिये आयोजित कार्यक्रम में 4-5 अगस्त को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रदेशों के 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा-रोपण भी किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »