25 Apr 2024, 06:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप क्वालीफायर्स के लिए संभावित घोषित, नरजारी को बुलावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 12:31AM | Updated Date: Aug 6 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने ओमान और एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ आगामी विश्व कप क्वालीफायर्स के तैयारी शिविर के लिए 35 संभावितों की सोमवार को घोषणा कर दी। भारत को ओमान के खिलाफ मैच पांच सितम्बर को गुवाहाटी में और कतर के खिलाफ मैच 10 सितम्बर को दोहा में खेलना है। शिविर के लिए खिलाड़ी 19 अगस्त को गोवा में एकत्र होंगे और अभ्यास अगले दिन से शुरू हो जाएगा। भारत के ग्रुप की अन्य दो टीमें अफगानिस्तान और बंगलादेश हैं। कोच स्टिमैक ने विंगर हालीचरन नरजारी को शिविर में बुलाया है। वह पहली बार स्टिमैक के मार्गदर्शन में शिविर में हिस्सा लेंगे।नरजारी एएफसी एशिया कप में भारतीय अभियान का हिस्सा थे। इसके अलावा इंडियन एरोज टीम के तीन खिलाड़ियों नरेंदर गहलोत, अनवर अली और अमरजीत सिंह को भी शिविर में बुलाया गया है। 

35 संभावित इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, विशाल कैथ  डिफेंडर: राहुल भेके, निशु कुमार, प्रीतम कोटल, अनस एडाथोडिका, सन्देश झिंगन, अनवर अली (जूनियर), नरेंदर गहलोत, सार्थक गोलुइ, आदिल खान, सलाम रंजन सिंह, सुभाशीष बोस, जैरी लालरिनजुआला, मंदार राव देसाई मिडफील्डर: निखिल पुजारी, उदांता सिंह, अनिरुद्ध थापा, रैनियर फर्नांडेस, विनीत राय, सहल अब्दुल समद, अमरजीत सिंह, प्रणय हलदर, रौलिन बोर्गेस, ब्रैंडन फर्नांडेस, लालियनज़ुआला चांग्टे, हालीचरन नरजारी, आशिक कुरुनियन फॉरवर्ड: बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, जोबी जस्टिन, फारुख चौधरी, मानवीर सिंह।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »