25 Apr 2024, 02:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो नहीं करेंगे रेप के आरोपों का सामना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2019 1:20PM | Updated Date: Jul 23 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। फुटबाल स्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब बलात्कार के आरोपों का सामना नहीं करेंगे। इसकी पुष्टि अमेरिकी सरकारी वकीलों ने की है। जुवेंटर फुटबालर पर कैथरीन मेयोर्गा नाम की महिला ने वर्ष 2009 में लास वेगास के एक होटल में शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। हालांकि लास वेगास के सरकारी वकीलों ने दावा किया है कि आरोप लगाने वाली महिला इसके लिये एक भी सबूत पेश नहीं कर सकी है। पहले दावा किया गया था कि वर्ष 2010 में मेयोर्गा ने रोनाल्डो के साथ अदालत के बाहर मामले को सुलझा लिया था।
 
लेकिन पीड़तिा ने फिर दुनियाभर में चलाये गये महिलाओं के ‘हैशटैग मीटू मूवमेंट’ से प्रेरणा लेते रोनाल्डो की असलियत को सार्वजनिक करने का फैसला किया। हालांकि अदालत के बाहर हुये इस समझौते के तहत मेयोर्गा को अपनी पहचान छुपाये रखनी थी और इसके लिये उन्हें 375,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान भी किया गया था। लास वेगास पुलिस ने अगस्त 2018 में मेयोर्गा की अपील पर ही इस मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन प्राप्त जानकारी की समीक्षा के मद्देनजÞर जांच को फिलहाल रोक दिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »