29 Mar 2024, 19:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अल्जीरिया 29 साल बाद फिर बना अफ्रीका चैंपियन - जीता अफ्रीकन कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 5:26PM | Updated Date: Jul 20 2019 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। अल्जीरिया ने 29 साल के लंबे इंतजार के बाद फिर से अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है, उसने काहिरा अंतरारष्ट्रीय स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में सेनेगल को 1-0 से हराया। अल्जीरिया फारवर्ड बगदाद बोंजाह ने अपनी टीम के लिए दूसरे ही मिनट में मैच विजयी गोल दागा और 29 साल के इंतजार के बाद अपनी टीम को फिर से एफकॉन चैंपियन बना दिया।
 
बोंजाह ने विपक्षी डिफेंडर सलीफ सेन से लेकर गेंद को डिफ्लेक्ट कर दिया जो सेनेगल के गोलकीपर अल्फ्रेड गोमिस के ऊपर से निकलकर सीधा नेट में चली गयी। हालांकि इस शरूआती गोल के बाद अल्जीरिया ने जबरदस्त डिफेंस दिखाया और सेनेगल को फिर गोल नहीं करने दिया। अपने पहले अफ्रीकी कप को जीतने के लिये खेल रहे सेनेगल हालांकि मैच के शेष समय तक एक भी गोल करने में नाकाम रहा। 26वें मिनट में हेनरी साइवेट ने काफी दूर से गोल का प्रयास किया लेकिन विपक्षी टीम के कीपर ने इसका बचाव कर लिया।
 
मैच के हाफ टाइम तक सेन ने फिर अपनी गलती का सुधार करने का प्रयास किया लेकिन उनका स्ट्राइक बार के ऊपर से चला गया और टीम बराबरी से चूक गयी। मैच के दूसरे हाफ में सेनेगल को पेनल्टी मिली लेकिन वीडियो रेफरल के बाद इसे वापिस ले लिया गया। सेनेगल ने लगातार गोल के प्रयास जारी रखे और 65वें मिनट में इस्माइलिया सार ने लामीन गसामा से गेंद को लेकर बॉक्स में कई प्रयास किये। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। सेनेगल मैनेजर आलियू सिसे ने फिर टीम में आखिरी क्षणों में बदलाव किये। लेकिन जमाल बेलमाडी की टीम ने अपनी 1-0 की बढ़त को बरकरार रखते हुये एफकॉन खिताब अपने नाम कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »