29 Mar 2024, 00:20:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

उत्तर कोरिया से शर्मनाक शिकस्त झेल भारत लगभग बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 12:32AM | Updated Date: Jul 14 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। भारतीय फुटबॉल टीम शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए उत्तर कोरिया के हाथों शनिवार को 2-5 की करारी शिकस्त झेल कर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गयी। गत चैंपियन भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले ताजिकिस्तान ने उसे 4-2 से हराया था। उतर कोरिया के हाथों हार के बाद भारत की तमाम संभावनाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं। उसके लिए फाइनल में जाने का एक यही मौका बन सकता है कि ताजिकिस्तान अपना अगला मैच हारे और भारत अपने अंतिम मैच में सीरिया को छह गोल के बड़े अंतर से हराये। सीरिया इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रैकिंग वाली टीम है और उसे बड़े अंतर से हराना भारतीय टीम के लिए बहुत ही मुश्किल काम है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »