19 Apr 2024, 13:20:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला अंडर-17 टीम ने हांगकांग को 4-1 से पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2019 1:38AM | Updated Date: Jul 1 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम ने हांगकांग की अंडर-18 महिला टीम को उसी के घर में चौथे और आखिरी मुकाबले में 4-1 से हरा दिया। भारत की तरफ से अविका ने मैच के 24वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही मिनटों बाद 32वें मिनट मे लिंडा ने बेहतरीन गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।

हांगकांग की ओर से मैच के 60वें मिनट में चान ने पेनल्टी पर टीम का एकमात्र गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। हालांकि भारत की ओर से अंजू ने महज पांच मिनटों के अंदर 65वें मिनट में ही शानदार गोलकर टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। मैच के आखिरी मिनटों में भी भारतीय टीम आक्रामक होकर खेलती रही और 77वें मिनट में किरन के एक बेहतरीन गोल ने भारत को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। निर्धारित समय तक हांगकांग की तरफ से गोल नहीं होने के कारण भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »