28 Mar 2024, 18:33:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोपा अमेरिका : सांचेज के गोल से चिली क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 3:19PM | Updated Date: Jun 22 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाहिया। मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले एलेक्सिस सांचेज के गोल की मदद से चिली ने शुक्रवार को फोंटे नोवा एरेना में एक्वाडोर को 2-1 से हराते हुए कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप-सी के इस मैच का पहला गोल चिली के लिए आठवें मिनट में जोस पेड्रो फुएनजालिदा ने आठवें मिनट में किया लेकिन एक्वाडोर ने 26वें मिनट में हासिल पेनाल्टी पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। एक्वाडोर के लिए यह गोल एनेर वालेंसिया ने किया।
 
इसके बाद अगले 25 मिनट तक दोनों टीमों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी रही और इस क्रम में सांचेज ने 51वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया, जो अंत तक कायम रहा। सांचेज ने अपने देश के लिए 43वां गोल किया। प्रीमियर लीग में उनका प्रदर्शन खराब रहा है लेकिन देश के लिए खेलते हुए वह स्तरीय प्रदर्शन करने में सफल रहे। मौजूदा चैम्पियन चिली अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है। इस ग्रुप में उरुग्वे के चार और जापान के एक अंक हैं। एक्वाडोर का अभी खाता नहीं खुला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »