19 Apr 2024, 11:08:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

छेत्री के रिकॉर्ड मैच में भारत को मिली पराजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 12:28AM | Updated Date: Jun 6 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुरिराम। 32 साल के लंबे अंतराल के बाद किग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलने उतरे भारत को बुधवार को कुराकाओ से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के नए ईगोर स्टिमैक के लिए हार से शुरुआत हुई जबकि सुनील छेत्री को भी अपने रिकॉर्ड अंतर्राष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा। छेत्री का यह 108वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था और इसके साथ ही वह पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत की तरफ से सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। छेत्री ने इस उपलब्धि का जश्न भारत का एकमात्र गोल ठोककर मनाया लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। छेत्री का यह 68वां अंतर्राष्ट्रीय गोल था। कुराकाओ ने इस जीत की बदौलत फाइनल में जगह बना ली जबकि भारतीय टीम तीसरे स्थान के प्ले ऑफ के लिए थाईलैंड या वियतनाम से खेलेगी।

नए कोच स्टिमैक ने अपनी नियुक्ति के बाद अपने पहले मुकाबले में छह खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका दिया जिसमें अंडर 17 विश्वकप टीम के कप्तान 18 वर्षीय अमरजीत सिंह शामिल थे। भारतीय टीम पहले हॉफ में ही 1-3 से पिछड़ गयी थी। हालांकि भारत ने दूसरे हॉफ में अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह तीन गोल के अंतर से पाट नहीं पायी।

कुराकाओ ने 18वें मिनट तक की स्कोर 2-0 कर दिया था। बोनावासिया और होई ने दो मिनट के अंतराल में दो गोल कर कुराकाओ को 2-0 से आगे कर दिया। छेत्री ने 31वें मिनट में मिली पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 1-2 किया। भारत अभी इस गोल का जश्न भी नहीं मना पाया था कि बाकुना ने कुराकाओ का तीसरा गोल दाग दिया। आधे समय तक कुराकाओ की टीम 3-1 से आगे थी और उसने अंत तक इस बढ़त को कायम रखा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »