20 Apr 2024, 17:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलम्पिक : भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने इंडोनेशिया को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2019 7:02PM | Updated Date: Apr 3 2019 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मांडले। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर्स के राउंड 2 के अपने पहले मैच में बुधवार को ग्रुप ए में इंडोनेशिया को 2-0 से हरा दिया। भारतीय टीम के दोनों गोल डांगमेई ग्रेस ने किये। उन्होंने पहले हाफ के 27वें मिनट में पहला गोल दागा और दूसरे हाफ में 67वें मिनट में दूसरा गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत का अगला मुकाबला छह अप्रैल को नेपाल से होगा। भारत ने हाल ही में लगातार पांचवीं बार सैफ महिला फुटबॉल खिताब जीता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »