26 Apr 2024, 04:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रहीम स्टर्लिग की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने गणराज्य को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 3:59PM | Updated Date: Mar 23 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग की शानदार हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने 2020 यूईएफए यूरो क्वालीफायर्स के अपने पहले मैच में शुक्रवार को यहां चेक गणराज्य को 5-0 से करारी शिकस्त दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल मेजबान टीम ने 24वें मिनट में किया। 
 
पहला हाफ समाप्त होने से पहले इंजुरी टाइम में इंग्लैंड को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में डालकर कप्तान हैरी केन ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। दूसरा हाफ भी पूरी तरह से मेजबान टीम के नाम रहा। मैच के 62वें मिनट में स्टर्लिग ने अपना दूसरा गोल दागा और छह मिनट बाद हैट्रिक पूरी करते हुए इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड की टीम 4-0 की बढ़त बनाने के बाद भी नहीं रुकी और इसका परिणाम उन्हें 84वें मिनट में टॉमस कालास ने ओन गोल के रूप में मिला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »