29 Mar 2024, 03:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अब स्टाइलिश हील्स बनी पहली पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 8:27AM | Updated Date: Jun 4 2019 8:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल कलरफुल और बोल्ड लुक वाले स्मार्ट, स्टाइलिश, ट्रैंडी फ्लोरल हाई हील्स ट्रैंड में हैं। हाई हील्स स्टाइलिश आउटफिट्स के स्मार्ट लुक को ग्लैमरस लुक में तब्दील करती है। इसीलिए फैशन कांशस वुमंस की ये पहली पसंद बन गई हैं। लुई वितां, शैनल, गुच्ची, जिम्मी चू जैसे बड़़े ब्रांड्स ने रेड, ब्लू, पिंक, यलो, रेड, ग्रीन इत्यादि खूबसूरत कलर्स में फ्लोरल प्रिंट्स में हाई हील सैंडल्स पेश की हैं।  
 
कॉन्फिडेंट एंड स्टाइलिश लुक
हाई हील्स आपको कॉंफिडेंट व स्टाइलिश लुक देती हैं। आपकी स्मार्टनेस को  निखारती हैं। चाल को एक अलग अंदाज देती हैं। ट्यूनिक्स, स्कर्ट और वनपीस जैसी कूल समर स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ हाई हील्स परफैक्ट कांबिनेशन हैं। हील्स का एक और उपयोग यह भी है कि अगर आपकी हाइट थोड़ी कम है, तो आप हील्स पहनकर अपनी हाइट को बढ़ा सकती हैं। हाई हील पहनने से आप लंबी तो लगती ही हैं और साथ ही फिगर स्लिम प्रतीत होता है। जब मिरर में खुद को देखकर आपको खुद पर ही प्यार आने लगे तो यकीनन आत्मविश्वास भी बढ़ता है।  
मोर कंफर्टेबल विद स्टाइल
हाई हील्स को कैरी करना आसान नहीं होता। आज के युग में अगर आपको हील्स पहनकर चलना नहीं आता, तो आप कहीं न कहीं दुनिया की इस चकाचौंध से दूर रह जाएंगी। हील्स पहनना कोई बड़ी कामयाबी नहीं, लेकिन हां, हील्स लड़कियों की सुंदरता में चार चांद लगा देती हैं। ध्यान रखें जब हाई हील्स पहनें, तो जितना हो सके अपने हिप्स और नीज को रिलेक्स रखें। संतुलन बनाए रखने के लिए वॉक करते समय पहले हील फिर टो को जमीन पर रखें। शोल्डर्स को पीछे की तरफ रखें। चलने की यह ट्रिक आपकी हील्स को बनाएगी ज्यादा कंफर्टेबल और स्टाइलिश। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »