18 Apr 2024, 12:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

सड़कों का बदलेगा स्वरूप दिखेंगी खूबसूरत, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2017 1:42PM | Updated Date: Nov 15 2017 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

- केपी सिंह 

इंदौर। शहर की संकरी सड़कों को खूबसूरत बनाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। इसलिए शुरुआती दौर में व्हाइट चर्च से शिवाजी वाटिका तक के मार्ग को संवारने का काम किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इसकी प्लानिंग भी नगर निगम द्वारा तैयार कर ली गई है। इसमें शिवाजी वाटिका की सड़क में बाधक हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। अब सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है, ताकि आमजन को परेशानी न हो। दरअसल, शिवाजी वाटिका से लगी 50 से ज्यादा दुकानों को निगम ने ध्वस्त कर दिया, जो विकास में बाधक थीं। अब सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें सड़कों का लेआउट प्लान तैयार कर टेंडर भी जारी कर दिए हैं। इसी तरह दूसरी सड़क व्हाइट चर्च से जिमखाना की ओर जाती है। ये अभी छोटी होने के साथ ही अक्सर जाम लगता है। इसलिए निगम इसे भी चौड़ी करने जा रहा है। इन दोनों सड़कों के खुलने से ट्रैफिक समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। इन प्रोजेक्ट पर निगम पांच करोड़ रुपए खर्च कर रहा है, ताकि जनता को सहूलियत हो जाए। इसलिए मेयर मालिनी गौड़ व निगम कमिश्नर मनीष सिंह की मॉनिटरिंग में काम शुरू होंगे और बाधक निर्माणों को सख्ती से हटाया जाएगा। 

मास्टर प्लान के तहत बनाई जा रही सड़क 
शिवाजी वाटिका पर सड़क का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही जिमखाना की ओर जाने वाले मार्ग पर भी काम कर रहे हैं। वाटिका की बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ ही अन्य काम भी किए जाएंगे, जिसकी एजेंसी भी फाइनल हो गई और जनवरी 2018 तक तीन प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण से लेकर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इसमें बाधक निर्माणों को हटाया जाएगा। ये सड़क मास्टर प्लान के हिसाब से बनाई जा रही है।   
- मनीष सिंह, कमिश्नर, नगर निगम 

शटडाउन मिलते ही शुरू कर देंगे काम
शिवाजी वाटिका पर इलेक्ट्रिक का इशु था। इस संबंध में बिजली कंपनी के अधिकारी से बात की गई है, अब उनके साथ ही हमारी टीम दौरा करेगी। इसमें खंभों को हटाने की रणनीति तैयार की जाएगी और शटडाउन मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। 
- अशोक राठौर, सिटी इंजीनियर

भौतिक सुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं
इंदौर में महानगर की विशेषताएं तो हैं ही, आधुनिक साधन संसाधन एवं भौतिक सुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं। बढ़ते इंदौर को अपना इंदौर बनाए रखने के लिए विकास की आवश्यकता है। इसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए हम एक साथ कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें स्मार्ट सिटी के अलावा नेहरू स्टेडियम पुनर्विकास योजना के काम को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें तीन प्रोजेक्ट के तहत काम शुरू कर दिया है।
- मालिनी गौड़, मेयर, 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »