28 Mar 2024, 19:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » Exclusive news

छुट्टियों में कहीं भी जाएं, इंदौर से देशभर के लिए मिल जाएगी ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 3:01PM | Updated Date: Apr 16 2017 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

- अनूप सोनी 
इंदौर। इंदौर भले ही ट्रेन रूट के मामले में अलग-थलग है, इसके बावजूद देश के कई राज्यों तक यहां से यात्रियों के लिए ट्रेन सुविधा उपलब्ध है। अधिकांश शहरवासियों को इंदौर से चलने वाली इन साप्ताहिक ट्रेनों को लेकर जानकारी नहीं है। जबकि यह साप्ताहिक ट्रेनें हजारों किलोमीटर तक जाती हैं। फिलहाल इंदौर से केवल ओडिशा, झारखंड, असम, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों तक सीधे ट्रेन नहीं है।
 
इंदौर से खडंवा तक ब्रॉडगेज लाइन नहीं होने से ट्रेन देवास, रतलाम, उज्जैन स्टेशन रूट से होकर ही आगे के लिए रवाना होती हैं। वहीं इंदौर से आगे पहुंचने के लिए ट्रैक नहीं होने से यात्रा इंदौर में ही समाप्त हो जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कौन-कौन सी ट्रेन किस समय पर कहां तक जाती है। 
 
एक हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करती हैं कई ट्रेनें
अहिल्यानगरी एक्सप्रेस (22645) 
कहां तक : त्रिवेंद्रम
कब : हर सोमवार 
समय : शाम 4.40 बजे 
ट्रेन रूट : बेतुल, नागपुर, चैन्नई होते हुए त्रिवेंद्रम
कुल दूरी : 2651 किमी

इंदौर-बरेली एक्सप्रेस (14319) 
कहां तक : बरेली
कब : हर गुरुवार
समय : शाम 4.40 बजे
 
ट्रेन रूट : झांसी, ग्वालियर, आगरा होते हुए बरेली 
कुल दूरी : 1044  किमी
इंदौर-जयपुर (09728) 
कहां तक : जयपुर
कब : शनिवार, सोमवार
समय : रात 10.30 बजे
 
ट्रेन रूट : सवाई माघोपुर, कोटा होते हुए जयपुर 
कुल दूरी :  599 किमी
यह भी हैं इंदौर से  
 
अवंतिका एक्सप्रेस, इंदौर- पुणे, इंदौर-सराय रोहिल्ला, इंदौर-बिलासपुर,  इंदौर-गांधीनगर, इंदौर-जबलपुर, इंदौर-जोधपुर आदि। 
 
इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (19307)
कहां तक : चंडीगढ़
कब : हर गुरुवार
समय : सुबह 5.35  
 
ट्रेन रूट : ग्वालियर, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत होते हुए चंडीगढ़ 
दूरी : 1141 किमी
 
इंदौर-कोचुवेली एक्सप्रेस (19332)
कहां तक : कोचुवेली (केरल)
कब : हर मंगलवार
समय : रात 9.05 
 
ट्रेन रूट : रतलाम, सूरत, मडगांव, त्रिशूर होते हुए कोचुवेली
दूरी :  2290 किमी
 
इंदौर-पटना  (09305) 
कहां तक : पटना
कब : बुधवार और शनिवार
समय : दोपहर 2 
 
ट्रेन रूट : मुगल सराय, सतना होते हुए पटना
कुल दूरी : 1287  किमी
शिपरा एक्सप्रेस (22911)
कहां तक : हावड़ा
कब : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
समय : रात 11.30  
 
ट्रेन रूट : भोपाल, बीना, गया, धनबाद होते हुए हावड़ा
दूरी :  1739किमी
 
इंदौर-जम्मू सुपर फास्ट (09307) 
कहां तक : जम्मू
कब : हर सोमवार 
समय : रात 11.55  
 
ट्रेन रूट : दिल्ली, पठानकोट, जालंधर, पानीपत होते हुए जम्मू
दूरी :  1412 किमी
 
मालवा एक्सप्रेस (12919) 
कहां तक : जम्मू
कब : रोजाना 
समय : दोप. 12.25
 
ट्रेन रूट : दिल्ली, पठानकोट, जालंधर, पानीपत होते हुए जम्मू
दूरी :  1540  किमी
 
इंदौर-रीवा एक्सप्रेस (11704) 
कहां तक : रीवा
कब : मंगलवार, गुरुवार और शनिवार
समय : रात 9.05 बजे
 
ट्रेन रूट : भोपाल, सतना होते हुए रीवा 
कुल दूरी :  812 किमी
 
त्रिशताब्दी एक्सप्रेस (12913) 
कहां तक : नागपुर
कब : हर मंगलवार और रविवार
समय : रात 8.35
 
ट्रेन रूट : भोपाल, बेतुल, मुल्ताई, पांढूर्णा होते हुए नागपुर
कुल दूरी :  652 किमी
 
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस (19325) 
कहां तक : अमृतसर
कब : मंगलवार, शुक्रवार 
समय : दोपहर 3 बजे
 
ट्रेन रूट : ग्वालियर, आगरा, मेरठ होते हुए अमृतसर
कुल दूरी :  1344 किमी
यशवंतपुर एक्सप्रेस (19301) 
कहां तक : यशवंतपुर (बैंगलुरु)
कब : हर रविवार
समय : रात 8.55 बजे 
 
ट्रेन रूट : अकोला, नांदेड़ सहित कुल 31 स्टेशन होते हुए तीसरे दिन यशवंतपुर 
कुल दूरी :  1907 किमी
इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317) 
कहां तक : देहरादून
कब : शनिवार और रविवार
समय : दोपहर 3 बजे 
 
ट्रेन रूट : गुना, ग्वालियर, दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार होते हुए देहरादून
कुल दूरी :  1183 किमी
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »