29 Mar 2024, 06:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मीडिया वालों ने दीपिका को कहा 'भाभी', मिला ऐसा रिएक्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 10:56AM | Updated Date: Nov 21 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  फैन पैज पर शेयर हुए वीडियो में दीपिका-रणवीर फोटोज के लिए पोज देते नजर आ रहे हैें।  उसी दौरान कुछ फोटोग्राफर्स रणवीर को 'बाबा' कहते हुए सुनाई दिए। वहीं फोटोग्राफर्स ने दीपिका को भाभीजी कहकर पुकारा।  ऐसा सुनकर दीपिका खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं।  दीपिका के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में ग्रैंड वेडिंग के बाद अब अपने रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु पहुंच गए हैं। मंगलवार को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर कपल जब फोटोज के लिए पोज दे रहे था, तब दीपिका को खास नाम से बुलाया गया। ‍िजसे सुनकर दीपवीर के चेहरे पर चमक आ गई और इस दौरान शरमाते हुए उन्होंने एक खूबसूरत स्माइल दी। 
 
रणवीर और दीपिका दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट नजर आए। दीपिका ने मंगलसूत्र और चूड़ा पहना हुआ था।  साथ ही उन्होंने हैवी ईयररिंग कैरी किए हुए थे और मेसी बन बनाया हुआ था। वहीं रणवीर सिंह गॉगल्स पहने हुए थे।  व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे पर उन्होंने प्रिंटेड जैकेट पहनी हुई थे। रणवीर भी इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।
 
मालूम हो, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी का समारोह 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में था। इस समारोह को प्राइवेट रखा गया। शादी में करीब 30-14 लोग ही शामिल हुए थे। अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होना है।  मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »