29 Mar 2024, 07:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। आराध्या अक्सर अपनी मां के साथ ही स्पॉट होती है। हाल ही में आराध्या ने अपनी मां को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आराध्या ने उन्हें सरप्राइज किया। आराध्या ने उनके लिए एक क्राउन डेकोरेट किया है और उस क्राउन पर लिखा है, 'दुनिया की सबसे बेस्ट मां'। आराध्या ने क्राउन पर हार्ट और फूल बनाए हैं।
 
ऐश्वर्या ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'ये सरप्राइज गिफ्ट मेरी दुनिया ने मेरे लिए बनाया है। लव यू डार्लिंग आराध्या, थैंक्यू इस क्राउन के लिए। ये क्राउन दुनिया का सबसे अनमोल गिफ्ट है।' वहीं मंगलवार को ऐश्वर्या ने अपने स्वर्गीय पिता कृष्णाराज राय को जन्मदिन की बधाई दी। 
 
आराध्या का हाल ही में 7वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बच्चन परिवार ने पार्टी दी, जिसमें कई सेलेब किड्स भी शामिल हुए। पार्टी के दौरान पापा अभिषेक बच्चन, बेटी के बर्थडे के मौके पर मस्ती के मूड में नजर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पार्टी के वक्त की कई सारी फोटोज शेयर की और आराध्या को विश किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »