19 Apr 2024, 01:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लंबे ब्रेक के बाद लौटीं श्रद्धा कपूर फिर से शुरू करेंगी काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 10:57AM | Updated Date: Nov 16 2018 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्त्री एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। श्रद्धा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म छिछोरे की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। दरअसल श्रद्धा सायना नेहवाल की बॉयोपिक के शूटिंग के दौरान डेंगू की शिकार हो गई थीं। लंबे ब्रेक के बाद श्रद्धा फिर से अपने काम को शुरू कर रही हैं।
 
इस फिल्म को बना रहे हैं नितेश तिवारी तो वहीं इसे निर्देशित कर रहे हैं साजिद नाडियावाला। खबर है कि इस फिल्म को आज कल की जेनेरेशन को देखते हुए बनाया जा रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ सुशांत सिंह राजपूत, वरूण शर्मा भी नजर आएंगे। श्रद्धा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि लंबे ब्रेक के बाद फिर से काम करने के की खुशी है।
 
फिल्म में लीड रोल निभाने वाले वरूण धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म में काम करने की खुशी को जाहिर किया। यह फिल्म साल 2019 के अगस्त में पर्दे पर आएगी। फिलहाल इस फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार काम को लेकर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »