20 Apr 2024, 19:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। एक्टर आलोक नाथ पर एक महीने पहले एक लेखिका और निमार्ता ने बलात्कार का आरोप लगाया था। अब हाल ही में केस को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, #metoo के तहत आरोप लगने के बाद आलोक नाथ को  सिंटा   ने निष्कासित कर दिया है। सिंटा   (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। स्टेटमेंट में लिखा है- ''मिस्टर आलोक नाथ के खिलाफ कई सारे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप सामने के बाद सिंटा की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने उन्हें संगठन से निष्कासित करने का फैसला किया है।''
 
सिंटा से जुड़े अधिकारी अमित बहल ने कहा कि ''आलोक नाथ की मेंबरशिप को खत्म कर दिया गया है लेकिन आलोक नाथ फिल्म और टीवी के प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकते हैं। डायरेक्टर अपने रिस्क पर उनके साथ काम कर सकते हैं। भविष्य में किसी प्रकार की घटना हुई तो सिंटा उसके प्रति जवाबदेह नहीं होगा।'' इससे पहले सीआईएनटीएए ने अलोक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

 क्या है पूरा मामला
1990 के दशक के मशहूर शो 'तारा' की लेखिका और निमार्ता विनता नंदा ने आलोक नाथ पर करीब दो दशक पहले उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सिंटा   ने इससे पहले आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सम्पर्क किए जाने पर नाथ ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ''मुझे  सिंटा   से अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।'' विन्ता नंदा के अलावा एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी आलोक नाथ पर सालों पहले एक बाहरी शूट के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। आलोक नाथ ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है और नंदा के खिलाफ मानहानि का एक मामला भी दायर किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »