23 Apr 2024, 19:00:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुष्का ने सरेराह जिस शख़्स को डांटा था, वो निकला शाहरुख का को-स्टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 12:24PM | Updated Date: Jun 20 2018 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सरेराह कचरा फेंकने पर अनुष्का शर्मा की डांट खाने वाले शख़्स की अब पहचान सामने आयी है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अनुष्का अगर बॉलीवुड में बड़ा नाम बन चुकी हैं तो यह शख़्स भी कम नहीं है। बल्कि यूं कहें कि इंडस्ट्री में यह शख्स अनुष्का शर्मा से भी सीनियर है।
 
अरहान सिंह नाम के इस शख़्स के इंस्टाग्राम एकाउंट को खंगालने पर यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, अरहान सिंह बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। और तो और, शाह रुख खान के साथ भी अरहान ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। पिछले साल 17 जनवरी को अरहान ने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो बाल कलाकार के रूप में शाहरुख के साथ दिख रहे हैं।
 
यह तस्वीर इंग्लिश बाबू देसी मेम की है, जिसमें शाह रुख ने लीड रोल निभाया था, जबकि सोनाली ब्रेंद्रे फीमेल लीड रोल में नजर आयी थीं। इस तस्वीर के बारे में अरहान ने लिखा है- इस फिल्म में काम करने का अनुभव कितना शानदार था। अरहान को उस दौर में सन्नी सिंह के स्क्रीन नेम से जाना जाता था। अरहान माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म बेटा और देख भाई देख शो में भी नजर आये थे। अरहान की आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस पाठशाला है, जिसमें शाहिद कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »