29 Mar 2024, 14:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पूर्व राष्ट्रपति के हाथों मिला से मिला इस अभिनेत्री को अवॉर्ड तो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2020 10:20AM | Updated Date: Jan 27 2020 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिल्पा शेट्टी को स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया। भारत के राष्ट्रपति रहे प्रणब मुखर्जी ने शिल्पा शेट्टी को इस अवार्ड से सम्मानित किया। शिल्पा शेट्टी ने अवॉर्ड हासिल करने के बाद कहा कि " यह अवॉर्ड हासिल करने के बाद मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह अवार्ड मिलने के बाद मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। मैं यह मानती हूं कि अपने भारत देश को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता हमारे दिमाग से शुरू होती है। अगर हम अपने घर को साफ रख सकते हैं तो फिर अपने देश को क्यों नहीं। मैंने इस साल पूरे कार्बन फुटप्रिंट को ऑफ सेट करने के लिए 480 पेड़ लगाए। 

हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है कि हम सिर्फ वर्तमान के लिए ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी बहुमूल्य ग्रह की रक्षा करें।" इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी लिखती है कि "मैं अपने यह प्रयास आगे भी जारी रखूंगी। मेरी भारत देश के सभी नागरिकों से अपील है कि वह हमारे इस अभियान से जुड़े और अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं साफ बनाए रखें।" शिल्पा शेट्टी अवॉर्ड फंक्शन में अपने पति राज कुंद्रा के साथ साड़ी पहनकर पहुंची थी। इस दौरान वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। आपको तो पता ही है कि शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्री हैं और वह जीरो फिगर की मालकिन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »