29 Mar 2024, 12:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'हेरा फेरी 3' से फिर धूम मचाएंगे सुनील-अक्षय और परेश रावल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:34PM | Updated Date: Jan 20 2020 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाले फ्रेंचाइजी ‎फिल्म 'हेरा फेरी' के अगले पार्ट में एक बार ‎फिर से सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और परेश रावल धूम मचाने वाले हैं। बता दें ‎कि इस ‎फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू हुई थी, लेकिन किन्हीं वजहों से यह बीच में ही रुक गई और फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन ऐसा नहीं है।
 
दरअसल, ऐक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में कन्फर्म किया कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी में सुनील संग अक्षय कुमार और परेश रावल की ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सुनील शेट्टी ने कहा कि तीसरे पार्ट में भी वे तीनों ही होंगे।
 
हाल ही उन्होंने 'हेरा फेरी 3' के बारे में पूछे जाने पर कहा ‎कि 'हेरा फेरी 3' बनेगी और यह प्रोसेस में है। यह ठंडे बस्ते में नहीं गई है और जरूर बनेगी। यह ‎फिल्म हम तीनों के साथ ही बनेगी क्योंकि हम तीनों को इसमें दिलचस्पी भी है। कुछ समस्याएं थीं जो अब धीरे-धीरे सुलझ रही हैं। हालां‎कि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि 'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार नहीं होंगे और उनकी जगह जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन अब सुनील शेट्टी के बयान से साफ है कि अक्षय भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »