29 Mar 2024, 03:35:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निक जोनस डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में निक परिणीति की फिल्म के गाने 'खड़के ग्लासी' पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में निक इस गाने को निक खूब एंजॉय कर रहे हैं। वहीं वीडियो शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, "जब निक इस गाने पर सिद्धार्थ और मुझसे ज्यादा बेहतर डांस करते हैं"। बता दें इससे पहले भी निक को 'मोरनी बनके' गाने पर डांस करते हुए देखा गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »