29 Mar 2024, 02:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Bigg Boss 13: शो का पहले प्रोमो में स्टेशन मास्टर बने सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:28PM | Updated Date: Aug 25 2019 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी की दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जल्‍द शुरू होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान एक स्टेशन मास्टर के गेटअप में नजर आ रहे हैं।  स्टेशन मास्टर बने सलमान खान इस प्रोमो मे फैमस टीवी एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते नज़र आएंगे। इस बार बिग बॉस की गाड़ी होगी सितारा स्पेशल.. चार हफ्तों में पहुंचाएगी फिनाले पर तत्काल.. उसके बाद भी सेलिब्रिटीज कुर्ता फाड़ कर बनाएंगे रुमाल। 'Bigg Boss 13' के टीजर से यह तो साफ हो गया है कि इस बार सेलिब्रिटीज ही नज़र आएंगे। सलमान ने दूसरा ट्विस्ट ये बताया है कि इस बार 4 हफ्तों में ही शो का फाइनल हो जाएगा, लेकिन उसके बाद भी सितारों में शो जीतने की होड़ लगी होगी। अब ये माजरा क्या है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।  
 
'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम सामने आ चुके हैं। इस बार लोकेशन, थीम, कॉन्सेप्ट और टाइमिंग सब अलग होगा। खबरों की मानें तो इस बार 'बालिका वधू' से मशहूर हुए एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी, मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा, एक्टर चंकी पांडे, एक्टर राजपाल यादव, सिंगर आदित्य नारायण, फिल्म 'फैशन' से चर्चा में आई एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे, एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, एक्टर करण वोहरा और हिमांश कोहली शो में नज़र आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार 'बिग बॉस' का 13वां सीजन 29 सितंबर से कलर्स पर प्रसारित होगा। एक बार फिर इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »