23 Apr 2024, 19:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्म दबंग-3 के चलते सुर्खियों में है। फिल्म के सेट से पहले सलमान खान का लुक और सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी वायरल हुआ था, लेकिन एक बार फिर से सोनाक्षी सिन्हा का नया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी है। दबंग 3 के सेट से एक्ट्रेस का एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में सोनाक्षी को रज्जो लुक में सपॉट किया गया है।
 
शेयर किए गए फोटो में सोनाक्षी हल्के ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और उनके बालों में गजरा भी लगा हुआ है। दरअसल फिल्म के निर्माताओं ने दबंग- 3 के तीसरे शेड्यूल की शुरुआत कर दी है। फिल्म दबंग- 3 की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने के लिए सलमान खान अब जयपुर में हैं। फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीन सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया जाना है। वही शूट करने के लिए सलमान जयपुर गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »