20 Apr 2024, 02:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह और पत्‍नी दीपिका पादुकोण लंदन में अपनी फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। रणवीर ने अनीशा, दीपिका और बहन रितिका के साथ कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर डालें हैं। वीडियो में अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बहन ऋतिका और साली अनीशा पादुकोण के साथ देखने को मिल रहे हैं और इसमें रणवीर बहन ऋतिका और साली अनीशा के बीच बैठे हुए हैं।
 
दोनों ही रणवीर को इस दौआन किस कर रही हैं तो वो फनी रिएक्शन इस दौरान दे रहे हैं। जबकि दूसरे वीडियो में दीपिका कैमरे को देख हेलो करती दिख रही हैं और वीडियो को फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। जबकि सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और इसके साथ रणवीर द्वारा रक्षाबंधन के खास मौके पर अपनी बहन के साथ एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की गई है। इस बचपन की तस्वीर में रणवीर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं, तो वहीं ऋतिका लहंगे-चोली में क्यूट नजर आ रही हैं। फिल्म '83' में रणवीर, कपिल देव का रोल अदा कर रहे हैं। जबकि दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में देखने को मिल रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »