28 Mar 2024, 14:14:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अवतार को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी अवेंजर्स एंडगेम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:57AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म अवेंजर्स एंडगेम अवतार को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जेम्स कैमरून की फिल्म अवतातर ने 10 साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया अब अवेंजर्स ने इसे पीछे छोड़ दिया है।  डिज्नी और मार्वल की यह ब्लॉक बस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दुनिया की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। शनिवार तक इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2.7892 बिलियन यूएस डॉलर यानी 19210 करोड़ रुपये की रेकॉर्ड कमाई की थी। वहीं अवतार की कमाई 2.7897 बिलियन यूएस डॉलर है। फिल्म अवतार से कुछ ही पीछे थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अवेंजर्स ने अवतार की कमाई को क्रॉस कर चुकी है।  इस फिल्म को ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए डिज्नी के को-चेयरमैन और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर ने एक स्टेटमेंट में टीम और पूरी दुनिया के फैंस को थैंक यू बोला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »