19 Apr 2024, 13:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शेप ऑफ यू के सिंगर एड शीरन ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:29AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगर एड शीरन ने ये बात स्वीकार की है कि उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड चैरी सीबर्न से शादी कर ली है। उन्होंने इस बात का खुलासा रिमेम्बर द नेम गाने के लॉन्चिंग के दौरान किया। एड ने बताया कि यह गाना शादी से पहले लिखा गया था और वह इस बात को जानते थे कि जब तक गाना रिलीज होगा हम दोनों शादी कर चुके होंगे। बता दें दोनों ने पिछले साल ही सगाई की थी। बताया जा रहा है कि चेरी और शीरन एक दूसरे को स्कूल के समय से जानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और इस बात से हैरान हैं कि दुनिया में इतने लोग होने के बावजूद चैरी ने पति के रूप में उन्हें चुना।
 
शीरन की म्यूजिक करियर की बात करें तो उन्होंने चार साल की उम्र में एक चर्च में गाना गाना शुरू किया था। बाद में उनके गाने के वीडियो यू-ट्यूब पर भी दिखने लगे। मगर वह फेमस तब हुआ जब उन्होंने टेलर स्विफ्ट के चौथे स्टूडियो एलबम 'रेड' में गेस्ट अपीरियंस की थी। शीरन को अपने गाने के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2017 रिलीज हुआ उनका 'शेप ऑफ यू' गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया। बता दें फोर्ब्स (Forbes) ने दुनियाभर के इस साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 स्टार्स की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में एड शीरन 751 करोड़ कमाई के साथ पांचवे नंबर पर थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »