25 Apr 2024, 07:35:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बाहुबली' की अभिनेत्री ने खरीदा आलीशान घर - कीमत जान रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 2:59PM | Updated Date: Jun 24 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बाहुबली फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ फिल्मों की सुपरस्टार हैं। बाहुबली के बाद तमन्ना के सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्हें फिल्मों के लगातार ऑफर मिल रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तमन्ना बॉलीवुड में भी पूरा ध्यान लगा रही है। अब तमन्ना भाटिया ने मुंबई के वर्सोवा में दोगुनी कीमत देकर सी व्यू अपार्टमेंट खरीदा है।
 
तमन्ना अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने इतना महंगा घर खरीदा है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, तमन्ना ने जो घर खरीदा है वो 80 हजार 778 रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया है।
 
तमन्ना ने इसके लिए 16 करोड़ खर्च किए। इसके अलावा उन्होंने 4.56 करोड़ अपार्टमेंट के रेनोवेशन पर और 99.60 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन पर खर्च किए।तमन्ना का ये अपार्टमेंट बिल्डिंग के 14वें मंजिल पर है, जो वर्सोवा जुहू लिंक रोड पर स्थित है। इस आलीशान बंगले में सभी सुविधाएं तो हैं ही साथ ही चारों ओर से समुद्र के नजारे को देखा जा सकता है। बिल्डिंग में कुल 22 मंजिल है। तमन्ना बिल्डिंग में पूरा इंटीरियर अपने पसंद से करवा रही हैं और अपने सपनों के महल को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।  
 
तमन्ना भाटिया के अलावा हाल ही में पंकज त्रिपाठी, तापसी पन्नू, अंकिता लोखंडे ने करोड़ों का घर खरीदा है। सबसे ज्यादा सुर्खियां पंकज त्रिपाठी ने बटोरी थीं। 16 अप्रैल को उन्होंने गृह प्रवेश किया था। पंकज ने अपनी पत्नी मृदुला के साथ घर में पूजा की। गृह प्रवेश और पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »