28 Mar 2024, 20:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिना मेकअप के ऐसी दिखती है मलाइका - तस्वीर देख रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 2:52PM | Updated Date: Jun 24 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के साथ वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर मलाइका के 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टा पर उनकी स्टाइलिश तस्वीरों के साथ-साथ वर्कआउट की वीडियोज भी हैं। मलाइका ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर एक संडे सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं।
 
मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में नैचुरल ब्यूटी लग रही हैं। एक मल्टी-कलर का फ्लोरल टॉप मलाइका ने पहना हुआ है। साथ ही गोल्ड चैन से एक्सेसराइज किया है। उन्होंने अपने बालों को इस दौरान मैसी लुक में खुला छोड़ा है। बता दें कि बिना मेकअप के भी वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
 
आपको बता दें कि मलाइका अपने स्टाइलिश लुक के अलावा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों अक्सर हैंगआउट करते नजर आते हैं। अर्जुन की कजिन सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका नई नवेली दुल्हन की तरह सज कर गई थीं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं।
 
 इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए बोला था कि 'हम सामने इसलिए आए, क्योंकि हमें लगता है कि मीडिया ने हमें सम्मान दिया है। मीडिया इस बारे में सम्मानजनक, दयालुक, ईमानदार और सभ्य रहा है। इसलिए मुझे कंफर्टेबल महसूस होता है।' बता दें कि कुछ वक्त पहले दोनों की शादी की खबरें खूब जोरों से छाई हुई थीं। लेकिन बाद में ये महज एक अफवाह साबित हुईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »