मुंबई। छोटे परदे के अभिनेता करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को बीते दिन ही मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं। महिला ने खुद पर झूठा हमला करवाया था। महिला ने आरोप लगाया था कि, जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी तो कुछ बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया और जाते वक्त एक चिट फेंग गए जिसमे लिखा था कि, केस वापस ले लो।
हालांकि इस मामले में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो पता चला कि महिला ने खुद ही अपने पर हमला करवाया था। इतना ही नहीं एक हमलावर तो वकील का कजिन ही थी। महिला ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि, उसने करण ओबेरॉय के खिलाफ अपने केस को और मजबूत करने के लिए यह फर्जी हमला जान बूझकर कराया था।
गौरतलब है कि, अभिनेता करण ओबेरॉय को कुछ दिनों पहले ही मुंबई हाईकोर्ट ने इस मामले में जमानत दे दी थी। हालांकि महिला के आरोप की वजह से ही अभिनेता को कुछ दिनों तक जेल में रहना पड़ा। आपको बता दें कि एक महिला ज्योतिषी ने करण पर बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
करण ओबेरॉय इस महिला के साथ 2016 में रिलेशनशिप में थे। इस मामले में करण के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई थी उसके मुताबिक साल 2017 में करण ओबेरॉय ने महिला से शादी का वादा करके उसके साथ रेप किया था। हालांकि करण ओबेरॉय के सपोर्ट में बॉलीवुड की अभिनेत्री पूजा बेदी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई पोस्ट भी शेयर किया था। साथ ही उन्होंने मेनटू अभियान की भी शुरूआत की थी।