25 Apr 2024, 02:31:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी योग के जरिए दे रहीं फिट रहने की सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 1:49AM | Updated Date: Jun 18 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें अक्सर जिम या योगा प्रोग्राम्स में स्पॉट किया जाता है। हाल ही में सोमवार के दिन शिल्पा को जुहू स्थ‍ित किनारा बंगलो में स्पॉट किया गया है। 21 जून को होने वाले योगा डे के सिलसिले में पहुंची शिल्पा पिंक टॉप में नजर आईं हैं। शिल्पा ने अलग-अलग योगासन भी दिखाए। उन्होंने योग के कई आसन सरल तरीके से योगा करके बताए। इससे पहले शिल्पा ने सूरत (गुजरात) में लोगों को योगा के टिप्स दिए थे। शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सख्त हैं।

उनके डेली रुटीन में योगा हमेशा रूप से शामिल है। योगा शिल्पा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका हैं। कह सकते हैं कि बॉलीवुड में वो योगा की ब्रैंड अबेंस्डर बन चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी 44 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शिल्पा के फिटनेस का भी कोई जवाब नहीं। उन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता कि वो एक बच्चे की मां हैं। योगा के साथ ही उनका दिन शुरू होता है। शिल्पा ने कई बार बाबा रामदेव के साथ योगा किया है। फिटनेस की वजह से वो आज अपने फैंस के लिए एक आइडियल हैं। 44 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी को देखकर ऐसा लगता है कि वो दिन ब दिन और निखरती जा रही हैं। फिटनेस की वजह से वो आज अपने फैंस के लिए एक आइडियल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »